कहानी जो मन को भाए !! एक बार एक छात्र ने अध्यापक से पुछा 'गुरूजी जीवन में हमारा लक्ष्य क्या होना चाहिए ? गुरूजी बोले जब सुबह आँखे खोलो , प्रभु को शुक्रिया अदा करो और कहो हे प्रभु !! जीवन के एक और पल का शुक्रिया!! आपसे विनती है कि मेरा हर क़दम आपके दिखाए रास्ते पर चले और aap रास्ता बनातें जायें , मैं उस पर चलता जाऊँ , यही मेरी मंज़िल , यही मेरा जीवन का लक्ष्य हो !! आपके कार्य का निमित्त मात्र रहूँ , हर दिल में वास करूँ !! आज भी , कल भी और जीवन के बाद भी !! छात्र ne बिना कुछ कहे अध्यापक के चरण स्पर्श किए !! और नम आँखे बंद करके खड़ा हो गया!! उसने देखा एक धीमी सी रोशनी में साक्षात् प्रभु उसको अपनी उँगली पकड़ने का इशारा कर रहे हैं!!
No comments:
Post a Comment